【My Yoga Guru】Tree Pose (वृक्षासन) | Improve Balance & Concentration | Easy Yoga for International Students

ストレッチ・ヨガ

Channel:My Yoga Guru

वृक्षासन (Tree Pose) – Method, Benefits & Precautions

वृक्षासन विधि (Method of Vrikshasana):-

1. सीधे खड़े हो जाएं, दोनों पैर साथ में रखें।
2. धीरे-धीरे एक पैर को मोड़ें और उसे दूसरे पैर की जांघ पर रखें (अगर कठिन लगे तो घुटने के नीचे भी रखा जा सकता है)।
3. हाथों को सामने जोड़ें या ऊपर सिर के ऊपर स्ट्रेच करें।
4. स्थिर मुद्रा में कुछ समय तक ध्यान केंद्रित करें और गहरी सांस लें।
5. धीरे-धीरे पहले स्थिति में वापस आएं।
6. दुसरा पैर बदलकर दोहराएं।

समय: 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें व लम्बी गहरी श्वास लें। इस आसन को कम से कम 2 बार करें।

वृक्षासन के फायदे (Benefits of Vrikshasana):-

1. संतुलन शक्ति में सुधार करता है।
2. मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है।
3. पैरों की शक्ति बढ़ती है जिससे लम्बी उम्र प्राप्त होती है।
4. ध्यान और स्थिरता को बढ़ाता है।
5. मानसिक तनाव और चिंता कम करता है।

वृक्षासन की सावधानियाँ (Precautions):-

1. यदि जोड़ों के दर्द, कमर या घुटनों में चोट हो, तो यह आसन न करें।
2. संतुलन कमजोर हो तो दीवार का सहारा लें।
3. गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करें।
4. पहली बार प्रयास करते समय अधिक समय तक न करें।

#yogaforstudents
#vrikshasanabenefits
#treeposeyoga
#gurugram
#balanceandfocus
#easyyoga
#internationalstudentshealth
#mindbodybalance
#youtubeshorts
#bababageshwar

コメント

タイトルとURLをコピーしました